बिहारशरीफ, मार्च 11 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के छह परीक्षा केन्द्रों पर बुधवार को दो पालियों में राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा ली गयी। पीएम पोषण योजना डीपीओ सह जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अंशु कुमारी ने बताया कि पहली पाली में 170 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि, 2730 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह, दूसरी पाली में 2767 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 173 अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...