बिहारशरीफ, मार्च 7 -- राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 11 को, 13 को जारी होगी आंसर शीट कुल 88,699 अभ्यर्थियों के लिए 38 जिलों में बनाये गये 194 केन्द्र किसी भी गड़बड़ी के लिए केन्द्राधीक्षक ही होंगे जिम्मेवार डीईओ होंगे परीक्षा नियंत्रक, तो डीएम रखेंगे पूरी व्यवस्था पर पैनी नजर जून में आएगा फाइनल रिजल्ट, पास होने वालों को 12वीं तक 12 हजार सालाना मिलेगा वजीफा फोटो : एग्जाम : परीक्षा देते अभ्यर्थी। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 11 मार्च को होगी। जबकि, 13 मार्च को आंसर शीट जारी की जाएगी। इस परीक्षा में नालंदा के 3,088, शेखपुरा के 667 समेत सूबे के 88 हजार 699 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए नालंदा में छह, शेखपुरा में दो, तो सभी 38 जिलों में कुल 194 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। शिक...