पटना, मार्च 8 -- राष्ट्रीय आय एवं मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। कक्षा 8 में पढ़ने वाले और इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट https://nmmssbihar.co.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपना स्टूडेंट कोड और रोल नंबर अंकित करना होगा। प्रवेश पत्र 11 मार्च तक डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी उसमें अंकित सभी जानकारियों जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना सुनिश्चित करें। परीक्षा 11 मार्च को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...