सासाराम, मार्च 11 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की पांच केंद्रों पर बुधवार को राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति योजना परीक्षा (एनएमएमएसएस) शैक्षिक सत्र 2025-26 (प्रोजेक्ट वर्ष 2025-26)का आयोजन किया किया गया। परीक्षा में जिले की सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय के वर्ग आठ के 2684 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था। लेकिन, प्रथम पाली में 2404 व द्वितीय पाली में 2403 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...