संभल, मार्च 7 -- पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय आटा के कक्षा आठ के तीन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा (एनएमएमएस) में चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित विद्यार्थियों में प्रशांत, रोहित और सुमित गिरी शामिल हैं। विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाध्यापिका चयनिका वार्ष्णेय ने तीनों छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित प्रत्येक छात्र को आगे की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। प्रधानाध्यापिका ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.