बरेली, मार्च 3 -- बहेडी/देवरनिया। राष्ट्रीय एंव योग्यता आधारित परीक्षा में ब्लॉक दमखोदा की तीन छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित बच्चों को विद्यालय में सम्मानित किया गया। परिषदीय विघालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शासन द्वारा हर वर्ष दी जाने वाली बारह हजार रुपये की छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित हुई। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय अटरिया से कक्षा आठ की छात्रा रिया भारती का चयन हुआ है। पिछले वर्ष भी यहां से एक छात्रा का चयन हुआ था। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय पैगा से कक्षा आठ की अक्शा और जोया का भी चयन हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.