हापुड़, मार्च 15 -- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में जनपद हापुड़ को आवंटित 56 सीटों के सापेक्ष 56 विद्यार्थियों का चयन हो गया है। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाईयां दी हैं। एआरजी सोहनवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं मेधा आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जिसे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। यह परीक्षा कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए होती है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। वर्तमान में लगभगRs.12,000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति मिलती है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पढ़ाई...