गाजीपुर, मार्च 2 -- खानपुर (गाजीपुर)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में जिले के 184 छात्रों का चयन हुआ है। वहीं बेनी सिंह इंटर कॉलेज लच्छीपुर स्कूल से सर्वाधिक आठ छात्रों का चयन हुआ है। इस विद्यालय के कई अन्य छात्रों ने अलग अलग वर्ग में जगह बनाई हैं। वहीं, छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस प्रकार चार वर्षों में प्रत्येक छात्र को कुल 48 हजार रुपये मिलेंगे। इसके लिए छात्रों का सरकारी या राज्य वित्तपोषित विद्यालय में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। अंशु यादव, शमा परवीन, दिव्यांशु पाण्डेय, अंशिका यादव, संगम यादव, हरिओम, कृष्णा यादव व अभिनव कश्यप ने जगह बनाकर परिवार सहित अपने स्कूल का नाम रोशन किया। छात्रों की विशेष रूप से तैयारी कराई गई...