अलीगढ़, मार्च 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने रिकॉर्ड बनाया है। कंपोजिट विद्यालय एलमपुर कक्षा आठ की छात्रा मानसी ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरी रैंक नितिन और तीसरा रैंक निशा ने हासिल किया है। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में जिले से 10470 बच्चों ने आवेदन किया था। जिसका परिणाम जारी कर दिया गया। अलीगढ़ में आवंटित 210 सीटों छात्र छात्राओं चयन कर लिया गया है। कंपोजिट विद्यालय एलमपुर कक्षा आठ की छात्रा मानसी ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरी रैंक नितिन और तीसरा रैंक निशा ने हासिल किया है। चयनित बच्चों को चार वर्ष तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृति कक्षा नौ, 10, 11 और 12वीं में प्रत्येक वर्ष प्रदान ...