कानपुर, मार्च 2 -- झींझक। राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति योग्यता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संविलियन कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के पांच बच्चों को विद्यालय ही नहीं ग्रामवासी भी सम्मानित करेंगे। विकास खण्ड झींझक के खम्हैला गांव स्थित संविलियन कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के पांच छात्र रोहित राठौर की 30वीं, हिमांशु 36वीं, वारिस 36वीं, अनुराग 37वीं और प्रिंस ने 40वीं रैंक प्राप्त हो जाने पर उन्होंने विद्यालय व अभिभावको सहित गांव का नाम रोशन करने पर विद्यालय परिवार व ग्रामवासी ऐसे होनहार बच्चों को सम्मानित करेंगे तथा हौसला अफजाई करेंगे। उक्त बात विद्यालय के सहायक अध्यापक ने बतायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.