हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आरोग्य चिकित्सा मंदिर/प्राथमिक चिकित्सा केंद्र फतेहपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने इलाज के लिए आए रोगियों को कासनी और अश्वगंधा के औषधीय पौधे निःशुल्क वितरित किए और उनके स्वास्थ्य लाभ बताए। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम जंगपांगी, आनंद बल्लभ जोशी, गीता गोस्वामी, हेमा भट्ट, आशा पडलिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: संतुलित आहार, दिनचर्या और ऋतुचर्या को जीवन में अपनाने की सलाह यह भी पढ़ें- औषधीय पौधों के संरक्षण से सुरक्षित होगी आयुर्वेद की विरासत: डॉ आलोक यह भी पढ़ें- Faridabad News: मरीजों को तुलसी के पौधे बांटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...