राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मर्म चिकित्सा कार्यशाला एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित
बिजनौर, सितम्बर 23 -- 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आयुष विभाग के सहयोग तथा वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन एवं नीमा, बिजनौर के समर्थन से मर्म चिकित्सा पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान धन्वंतरि वंदना के साथ हुआ। संस्थापक राजीव कुमार एवं चेयरमैन मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. बिनोद कुमार जोशी, मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ एवं आयुष मंत्रालय द्वारा सम्मानित ने प्रतिभागियों को मर्म चिकित्सा के सिद्धांतों एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। लगभग 150 आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं चिकित्सा अधिकारियों ने सहभागिता की। आयुष विभाग के डॉ. विमल कुमार ने विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि ने किया。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.