औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत कुटुंबा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। इसकी जानकारी बीईओ द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई है। पत्र के अनुसार कार्यक्रम प्रखंड संसाधन केंद्र कुटुंबा में आयोजित होगा, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। विज्ञान प्रदर्शनी का विषय विकसित भारत के लिए विज्ञान एवं नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, संभावनाएं और चुनौतियां निर्धारित किया गया है। जबकि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के तहत किए गए एमआईपी कार्यों की प्रदर्शनी कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए होगी। सभी मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.