बोकारो, मार्च 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के 13-14 मार्च को प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुरुवार को गोपनीय कक्ष में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रश्नावली प्रारूप के आधार पर अनुसूचित जनजातियों के लिए कार्यान्वित संवैधानिक संरक्षोपाय, कल्याण एवं विकास योजनाओं से संबंधित सूचनाओं के संकलन एवं तैयारी की समीक्षा की गई। आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा व टीम का बोकारो दौरा निर्धारित है। इस दौरान जिले में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा संवैधानिक प्रावधानों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला जनसंपर्क पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.