दुमका, जून 2 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य एवं रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा फौजदारीनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेककर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

पूजा के दौरान मंदिर पहुंचने पर स्थानीय कुंदन झा, सारंग बाबा, नीरज बाबा, पलटू बाबा, पिनाक पांडेय सहित अन्य पंडा-पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा को विधिवत पूजा संपन्न कराई। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर बाबा फौजदारीनाथ के दर्शन किए तथा धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने ...