धनबाद, मई 31 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सामाजिक संस्था नागरिक समिति के कार्यकारिणी सदस्यों ने रविवार को अपने अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल का समारोह पूर्वक अभिनंदन किया। उन्हें पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति की संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता जया कुमार ने कहा कि यह न सिर्फ समिति के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। अभिनंदन से अभिभूत नंदलाल अग्रवाल ने कहा कि लोगों के अपार स्नेह और आशीर्वाद के कारण ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। उनका चुनाव गत दिन दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत देश भर से जुटे समाज के भामाशाहों एवं उद्योगपतियों की उपस्थिति में हुआ था। श्री अग्रवाल का स्वागत करने वालों में उपाध्यक...