रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें राज्यसभा सांसद बनने पर शुभकामनाएं भी दीं। शुक्रवार को भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने नई दिल्ली स्थित कार्यालय में उनसे मुलाकात की। न्होंने जिला ऊधमसिंह नगर के विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले भारत भूषण चुघ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...