कन्नौज, अगस्त 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र सिंह सोलंकी का 6 अगस्त 2026 को छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में आगमन होगा। इस दौरान वह संगठन की समीक्षा बैठक में शामिल होकर पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। बैठक के बाद वह गुरसहायगंज में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी भाग लेंगे, जहां कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और किसानों के हितों के लिए सक्रिय रहने का संदेश देंगे। इसकी जानकारी यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कश्यप ने देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- किसान महासभा की हुई बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...