कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल शनिवार को किरन पाल के घर पदाधिकारियों के साथ जा रहे थे। धारा 144 का हवाला देकर पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं जाने दिया। इसके बाद वह एसपी कार्यालय पहुंचे। सीओ मंझनपुर को ज्ञापन देते हुए कहा कि किरन पाल की हत्या की गई है। मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। पीड़ित परिजनों से मिलने न देने पर नाराजगी भी जाहिर की। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव मंगल पाल, प्रदेश सचिव अधिवक्ता अनिश कुमार पाल, एडवोकेट रवि पाल, प्रदेश महासचिव प्रदेश उपाध्यक्ष डा.सुनील पाल, उमेश पाल, विमलेश पाल, धर्मेंद्र पाल, डॉ. संजीव कुमार पाल, कमलेश पाल, बच्चन पाल आदि लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...