अमरोहा, अगस्त 26 -- हलाला प्रथा में बदलाव और पाकिस्तान को लेकर फेसबुक पर की गई पोस्ट से आतंकी संगठन अल कायदा के निशाने पर आए केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अधिवक्ता आलम मलिक को मिली धमकी को लेकर परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर एसपी लखन सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की। मुलाकात के दौरान परिषद पदाधिकारियों ने एसपी को बताया कि आलम मलिक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता हैं, जो लगातार सामाजिक सुधार और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान का विरोध किया था और हलाला प्रथा में जरूरी बदलाव की मांग की थी। इसे लेकर फेसबुक पर पोस्ट भी की थी। आरोप है कि इन सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण उन्हें ईमेल के माध्यम से पाकिस्तान से जान से मारने की धमक...