रांची, जून 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद भाजपा मंडल की बैठक मंडल कार्यालय में हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार मुख्य अतिथि और मानकी राजेंद्र शाही मुंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रांची दौरे के दौरान बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, पार्टी कार्यालय, रजरप्पा मंदिर और प्रदेश अध्यक्ष के आवास सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। संचालन सुरेश महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गौरीशंकर मुंडा ने दिया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर गोंदलीपोखर में भी अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें र...