महाराजगंज, सितम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश आजाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ 13 सितंबर को बाराबंकी में हुई घटना की निष्पक्ष जांच व उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग किया। यह भी पढ़ें- भीम आर्मी ने किया चंद्रशेखर आजाद पर हमले का विरोध मामले की पृष्ठभूमि जिलाध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश आजाद ने कहा कि गोंडा में मृतक विनोद कुमार साहनी व रमेश कोरी के परिजनों से मिलने जा रहे थे। बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने उनके काफिले को रोककर बुढ़वल गेस्ट हाउस पहुंचाया। इस दौरान पुलिस व सांसद के बीच तीखी बहस व उनके साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया। पार्टी...