प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- मानिकपुर। रविवार को शहस्त्रबाहु मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल मानिकपुर नगर पंचायत के दौरीबाग मोहल्ले में सुरेश जायसवाल के घर पहुंचे। जायसवाल समाज ने उनका स्वागत किया। भगवान गणेश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज की एकता, मजबूती और सामाजिक बुराइयों के खात्मे को लेकर चर्चा करते हुए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर संगम,पंकज, रामचन्द्र, संजय, राजू, गौरव, राजेन्द्र, संतोष, अमनदीप, विनय, देवेश आदि जायसवाल समाज के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...