पटना, जनवरी 21 -- अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का 18वां राष्ट्रीय अधिवेशन 23 से 26 जनवरी तक महाराष्ट्र के शिरडी में होगा। बिहार से अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से महामंत्री सुबेश सिंह के नेतृत्व में 40 प्रतिनिधि इस अधिवेशन में शामिल होंगे। इसके लिए प्रतिनिधि शिर्डी के लिए रवाना हुए। चार दिनों तक चलने वाले इस अधिवेशन में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के बीच सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा होगी। सूबेश सिंह ने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं सेवा संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी की राष्ट्रीय आम हड़ताल में महासंघ मजबूती से शामिल होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.