राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा विस्तार पर मंथन
औरैया, जुलाई 11 -- औरैया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की कार्यकारिणी परिचय बैठक शनिवार को रॉयल्स गार्डन में संरक्षक राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। बैठक में बिहार में भरत तिवारी की हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई। इसके अलावा धार्मिक आस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विमल पांडेय सहित संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.