फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की कमेटी का विस्तार कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी के निर्देशन में पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गये। इसमें लिा उपाध्यक्ष अरुण दुबे, जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ विनय शुक्ला, मीडिया प्रभारी जन्मंजय द्विवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी अरुण मिश्रा को बनाया गया है। लोहिया अस्पताल की बदइंतजामी पर बिफरे कांग्रेसीफर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के बदतर हालात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में आवाज उठायी। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांगे्रस नेताओं ने कहा कि लोहिया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का आम लोगों को लाभ सही से नहीं मिल पा रहा है। पर्य...