इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- भरथना। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर फायर कर्मियों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी इटावा-विधूना रोड स्थित पड़ियापुरा पेट्रोल पंप से शुरू थाना कोतवाली कार्यालय तक निकाली गई। इस दौरान फायर कर्मियों ने रास्ते में लोगों को आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा के बारे में बताया। जागरूकतापरक पंपलेट भी बांटे। अग्निशमन अफसरों ने बताया कि 14 अप्रैल भारतीय अग्निशमन सेवा के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम होंगे। यहां एफएसडी सर्वेंद्र कुमार, एलएफएम भरत सिंह, फायरमैन शशिकांत, सुशील कुमार, रविन्द्र कुमार, ध्यानचंद्र, रामकिशोर और सुखवीर सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रैली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.