राष्ट्रीय अंतर डीपीएस टेबल टेनिस में फरीदाबाद अव्वल
नोएडा, अक्टूबर 11 -- नोएडा। राष्ट्रीय अंतर डीपीएस टेबल टेनिस चैंपियनशिप में फरीदाबाद डीपीएस ने एकल और टीम दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता सेक्टर-122 में रविवार को समाप्त हुई। टीम स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में डीपीएस फरीदाबाद ने डीपीएस गुरुग्राम को 3-2 से पराजित किया। तीसरा स्थान डीपीएस कानपुर को मिला। एकल स्पर्धा में भी डीपीएस फरीदाबाद ने जीत दर्ज की। इस स्कूल की अविका त्यागी ने डीपीएस आगरा की पहल गुप्ता को 3-2 से हराकर फाइनल जीता। तीसरे स्थान पर डीपीएस वाराणसी की सौम्या सिंह रहीं। टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड ग्रेटर फरीदाबाद डीपीएस की दवित्था सहगल रहीं। यह बालिका ओपन वर्ग की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्रा मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.