रांची, जुलाई 8 -- रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता के पांचवें राउंड में बुधवार को कड़े मुकाबले हुए। ओपन वर्ग में श्रेयांश, सिद्धार्थ, कथित और अयांश ने अपने मैच जीते, जबकि टी आनंद और एहसान का मैच ड्रॉ रहा। बालिका वर्ग में अरावा, अन्वी, पृथा और तनिष्का ने जीत दर्ज की। राउंड-5 के उद्घाटन पर एआईसीएफ के सह सचिव मनीष कुमार सहित आरडीसीए पदाधिकारी और सरला बिरला विवि के शिक्षाविद उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...