बोकारो, जुलाई 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। 57वां बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस के अवसर पर रविवार को सेक्टर 4 स्थित मिलन हॉल में बैंक ऑफ़ इंडिया इम्पलाईज यूनियन झारखंड स्टेट के बोकारो अंचल के सदस्यों की एक दिवसीय आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एसके अदक ने की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: राष्ट्रीयकरण ने बैंकिंग को गांव-गरीब तक पहुंचायाबैंक राष्ट्रीयकरण की आवश्यकता फेडरेशन ऑफ बैंक आफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के अखिल भारतीय महासचिव व बैंक ऑफ़ इंडिया इम्पलाइज यूनियन झारखंड स्टेट के महासचिव दिनेश झा लल्लन ने कहा कि बैंकों के राष्ट्रीयकरण से जहां एक ओर बैंकों में रोजगार पाने के अवसर बढ़े व कर्मचारियों को एक सुनिश्चित सेवा शर्त जिसमें काम के घंटे का निर्धारण व सम्मानजनक पारिश्रमिक मिलना प्रारंभ हुआ। वहीं, आम जनों के लिए बैंक क...