आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। ऐसे में ऊर्जा संरक्षण में विश्वविद्यालय पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल के उपयोग में संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 18 मई से 23 मई तक विश्वविद्यालय परिसर में पेट्रोल एवं डीजल चालित निजी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल अथवा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करते हुए परिसर में पहुंचेंगे। कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने इस अवधि में पेट्रोल एवं डीजल चालित वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- कृषि कॉलेज में मनाया गया नो व्हीकल डे साथ...