आगरा, अप्रैल 12 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छावनी महानगर आगरा की ओर से प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन बीडी जैन इंटर कॉलेज माल रोड पर हुआ। मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक विनोद ने संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ ने अपने 100 वर्षों के सफर में समाज की आवश्यकतानुसार विभिन्न संगठनों का निर्माण किया है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर संघ के बढ़ते प्रभाव की चर्चा करते हुए समाज को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। उद्योगपति भगवानदास बंसल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संघचालक हरेंद्र, महानगर प्रचारक मनजीत, भाग संघचालक नाथूराम, महानगर कार्यवाह मनोज, फूल सिंह, अनुराग, मणि आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.