अमरोहा, मार्च 26 -- अमरोहा। अधिवक्ता परिषद बृज इकाई अमरोहा के संयोजन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को गोष्ठी हुई। डॉ. नीलम सिंह एडवोकेट ने कहा कि महिला दिवस 2026 की थीम अधिकार न्याय और कार्रवाई सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए हैं। यह थीम सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि दुनियाभर में महिलाएं वास्तव में अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अद्वितीय योगदान दे रही हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रहित में महिलाओं को आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए। इस दौरान चंचल सारस्वत, रिचा सिंह, जहां आरा, गुलशन आरा, कंचन, फरहत मंसूरी, जसवीर देवी, गुरमीत कौर, सरवन कुमार सैनी आदि अधिवक्ता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...