सोनभद्र, मई 11 -- अनपरा,संवाददाता। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीना की नवगठित कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अनुषंगिक संगठनों के साथ हुई जिसमें भाजपा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नंदलाल,नगर कार्यवाह प्रेम नारायण ,भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे , जिलाध्यक्ष दाशाराम यादव , कोयला के नवनियुक्त महामंत्री पवन शर्मा, विद्याभारती से शिशु मंदिर और विद्यामंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज कालेज के प्रधानाचार्य एवं मातृशक्ति संगठनों की पदाधिकारी शामिल हुई।

बैठक का उद्देश्य जिलाध्यक्ष नंदलाल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय मजदूर संघ का मूल सिद्धांत राष्ट्रहित,उद्योग हित और श्रमिक हित यह संदेश देता है कि राष्ट्र का औद्यागिकीकरण ,उद्योगों का श्रमिकीकरण और श्रमिको का राष्ट्रीय करण एक दूसरे के पूरक है। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि कुछ यूनियनें राजनैत...