मेरठ, मई 16 -- अभिनव भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारी इकाई उन्मुक्त भारत द्वारा राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान में सहारनपुर के ननौता में ग्रीनफील्ड एकेडमी में गोष्ठी एवं वर्कशॉप हुई। शुभारंभ उन्मुक्त भारत के प्रतिनिधि ओम सिंह राणा, पूनम राणा और प्रिंसीपल कुमुद पुंडीर ने किया। कुमुद पुंडीर ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार एवं राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाने को प्रेरित किया। बतौर मुख्य वक्ता ओम सिंह राणा ने सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए चलाई जा रही योजना को समझाते हुए समाज के प्रति संवेदनशील बनने पर जोर दिया।पूनम राणा ने शहीद खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह एवं विनायक दामोदर सावरकर सहित विभिन्न क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका न...