बदायूं, सितम्बर 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जनपद में 'आंगन उत्सव' कार्यक्रम के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवा एवं सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये गये। वजीरगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डू देवी ने पेपल, बगरैंन एवं सिसईया के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहभागिता की। कहा भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। कार्यक्रम में सहभागिता की।क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा ने गढ़ौली एवं पुसगवां के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Ga...