राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, लाखों का रोजगार प्रभावित
बांका, मई 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर जिलेभर में व्यापक रूप से देखने को मिला।जहाँ जिलेभर के दवा दुकानदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता दिखाते हुए स्वैच्छिक, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं हड़ताल के कारण जिले के लगभग सभी मेडिकल स्टोर दिनभर बंद रहे, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कई नर्सिंग होम और अस्पताल परिसर में संचालित दवा दुकानों को खुला रखा गया, जहां जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। वहीं हड़ताल का जिले के दवा कारोबार पर भी सीधा असर पड़ा। संगठन के अनुसार बुधवार को जिलेभर में करीब 80 लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.