पलामू, जून 11 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड के डांडिला पंचायत अंतर्गत हीरा सीकनी गांव में ग्रामीणों के सहयोग से राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर का 992वां विजय दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजवंशी ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जिस समाज का इतिहास नहीं होता, उसका विकास भी संभव नहीं है। राजभर समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। जरूरत इस बात की है कि युवा पीढ़ी अपने महापुरुषों के संघर्ष और योगदान को जाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करे। ओमप्रकाश राजवंशी वर्तमान संदर्भ की चर्चा करते हुए कहा कि समाज के लोगों को सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और आपसी विवादों से दूर रहकर शिक्षा, संगठन एव...