महोबा, अगस्त 13 -- महोबा, संवाददाता। राष्ट्रवीर दुर्गादास की 388 वीं जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। राष्ट्रवीर दुर्गादास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया। गुरुवार को शहर के पठा रोड स्थित एडवोकेट राजकुमार राठौर के आवास में जयंती मनाई गई। पंडित गोविंद्र दास नायक ने हवन पूजन और मंत्रोचारण के साथ जयंती की शुरूआत कराई। मोहनलल राठौर ने कहा कि युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रवीर के देश प्रेम और मुगलों से किए गए युद्ध पर प्रकाश डाला गया। जितेंद्र राठौर ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा से विकास के द्वार खुलते है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रवीर दुर्गादास के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने पर जोर ...