रामगढ़, मई 26 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत रामगढ़ जिला द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मंगलवार को राधा गोविंद सीनियर पब्लिक स्कूल सभागार में दिन के 11:30 बजे हुआ। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण एवं राष्ट्र प्रथम की भावना पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदित्य प्रसाद साहू, संगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला एवं जिला प्रभारी सुरेन्द्र महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा के इतिहास और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, ...