बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- जिला पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस एमएलसी नवल किशोर यादव, विधायक डॉ. सुनील कुमार हुए शामिल फोटो : बीजेपी-भाजपा के मेहनौर स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को ध्वजारोहण करते एमएलसी नवल किशोर यादव, विधायक डॉ. सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को मेहनौर स्थित जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले पार्टी का झंडा फहराया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम को स्वर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है। इसकी नींव राष्ट्रवाद, सुशासन और सेवा के सिद्धांतों पर टिकी हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.