मऊ, मार्च 16 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से करहां मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए सुरहुरपुर में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने किया। कहा कि राष्ट्रवाद और सेवा की भावना भाजपा की पहचान है। भाजपा की कार्यशैली राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सेवा जैसे मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, संगठनात्मक ढांचे और उसकी वैचारिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी। बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद की विचारधारा से ही भाजपा को मार्गदर्शन मिलता है और इसी सिद्धांत के आधार पर संगठन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करता ह...