सीतापुर, अप्रैल 4 -- रामकोट,संवाददाता। राष्ट्रवादी ब्रह्म मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार कोबारसोइया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जाएगी। बैठक में ब्लॉक के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मंच के आयोजकों के अनुसार बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों को गति देने तभा क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। बैठक में समाज में एकता, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...