हाथरस, मार्च 7 -- राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष को दूसरे दिन भी हाउस अरेस्ट रखा गयाहाथरस। राष्ट्रवादी प्रताप सेना उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत को शनिवार को दूसरे दिन भी प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट रखा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के कारण वे 8 मार्च 2026 को आयोजित "राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा" में शामिल नहीं हो सके।नितिन सिंह शेखावत ने बताया कि वे यूजीसी के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर युवाओं और समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपना संबोधन देने वाले थे,लेकिन प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें उनके आवास पर ही रोक दिया और यात्रा में जाने की अनुमति नहीं दी।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना और किसी कार्यक्रम में भाग लेना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन...