शाहजहांपुर, दिसम्बर 2 -- राष्ट्रवादी पार्टी के मण्डल प्रभारी आचार्य सुभाष पाण्डेय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री को शहर की जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रतिदिन लगने वाले जाम से मुक्ति, जनपद में यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने, आवारा पशुओं को गौशाला में भेजने, थानों पर लंबित विवेचनाओं को न्यायालय में शीघ्र दर्ज कराने तथा शहर की टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह चंदेल, मण्डल प्रभारी आचार्य सुभाष पाण्डेय, मण्डल सह प्रभारी दिलीप सिंह, जिलाध्यक्ष एससीएसटी प्रकोष्ठ रामवीर कठेरिया, जिला महासचिव गोविन्द सिंह चौहान, जिला सचिव अर्पित सिंह, जिला सचिव उदयवीर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...