देहरादून, जून 21 -- देहरादून। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने भी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। पार्टी संगठन ने सौरभ वत्स को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन अभिषेक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने बिगुल बजा दिया है। सौरभ वत्स उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करेंगे और 2027 चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर सौरभ वत्स ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी और संघटन के लोगों का आभार जताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को नियक्त करेगी और उत्तराखंड में अब तीसरे मोर्चे के रूप में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल आ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...