रांची, अप्रैल 7 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह सभापति, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा रबींद्रनाथ महतो ने अपनी प्रारंभिक वक्तव्य से की। अध्यक्ष ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना एवं संगठन की भूमिका के संबंध में कहा कि वर्ष 1911 में गठित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ 56 देशों का भव्य संगठन बनकर उभरा है, जो संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद दूसरा सबसे बड़ा संगठन है, सुशासन, लोकतंत्र और मानव अधिकारों को बढ़ावा तथा विधायिकाओं की क्षमता का विकास करता है।अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे बड़े संगठन में हम अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तक सिमित न होकर, ऐसे सम्मेलन से राष्ट्र की तरक्की में हम अपनी भाग...