राष्ट्रमंडल खेल : मीरा की गोल्डन हैट्रिक, ऋषिकांत की चांदी
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- ग्लास्गो, ऐंसी। मीराबाई चानू (48 किलो) ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा फहराया। मणिपुर की भारोत्तोलक का स्वर्ण पदक जीतना पहले से ही तय था। उन्होंने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ग्लास्गो में भारत को पहला पीला तमगा दिलाया। उन्हीं के ही राज्य के ऋषिकांत सिंह चानमबम (60 किलो) ने रजत जीता। इससे भारत मौजूदा खेलों में तीन पदक जीत चुका है। चानू ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय भारोत्तोलन में उनका दबदबा अब भी कायम क्यों है। उन्होंने अपनी ताकत और संयम के शानदार प्रदर्शन के साथ रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराते हुए जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने स्नैच (85 किलो) में दोहरा रिकॉर्ड बनाया जबकि क्लीन एंव जर्क (105 किलो) और कुल वजन (190 किलो) में भी राष्ट्रमंडल खेलों के नए कीर्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.