आजमगढ़, मई 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत चिल्ड्रेन कालेज हरबंशपुर में चल रहे भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का मंगलवार को समापन हो गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित राजनीतिक दल है। राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित हमारी पार्टी का अधिष्ठान सिद्धांतों में है। हमारे सिद्धांत की अभिव्यक्ति भारत माता की जय उद्घोष से होती है। यह उद्घोष हमारे सिद्धांत का बीजभूत आधार है। हम मानते हैं भू, जन एवं संस्कृति के योग से राष्ट्र उत्पन्न होता है, इसलिए राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र सेवा हमारे कार्य का आधार है ।भाजपा यह भी पढ़ें- भाजपा का दो दिवसीय जिला स्त...