समस्तीपुर, मई 24 -- पूसा। जवाहर नवोदय विद्यालय,बिरौली में 12 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में जारी 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को भारतीय सेना के वाईएसएम, एसएम, वीएसएम सम्मान से अलंकृत ब्रिगेडियर सह ग्रुप कमांडर संजीव महरोत्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में हो रही गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीझा की। यह भी पढ़ें- ब्रिगेडियर ने किया एनसीसी कैंप का निरीक्षणएनसीसी का महत्व मौके पर उन्होंने कहा कि एनसीसी सैन्य प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और सेवा भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। यह युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहसिक भावना एवं निस्वार्थ सेवा का संस्कार विकसित कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभात है। शिविर ...